प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा

Seva Pakhwada will be celebrated from 17 September to 2 October to commemorate the birthday of Prime Minister Narendra Modi
  • उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा, सेवा, समर्पण और समाज कल्याण हीं भाजपा की पहचान
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: लखीसराय विधानसभा प्रधान कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, लखीसराय की ओर से सेवा पखवाड़ा को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने की।

यह कार्यशाला आगामी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।

A workshop on Seva Pakhwada was organized by the Bharatiya Janata Party, Lakhisarai at the Lakhisarai Assembly head office.

 

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा की
“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण ही भाजपा की पहचान है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में सेवा पखवाड़ा एक सशक्त माध्यम है।सेवा ही सर्वोपरि है और यही हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मूलमंत्र है।”

कार्यशाला में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, गरीब एवं वंचित वर्ग की सेवा जैसे कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का संकल्प लिया!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment