“मिशन लाइफ का मूल सिद्धांत, दुनिया को बदलने के लिए आपकी प्रकृति में बदलाव लाना है”: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित बैठक को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दुनिया के प्रत्येक देश को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस वर्ष के पर्यावरण दिवस की थीम – एकल-उपयोग प्लास्टिक से मुक्ति का अभियान – को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि भारत पिछले 4-5 वर्षों से इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत, 2018 से एकल-उपयोग प्लास्टिक…

Read More

“प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी विरासत के संरक्षण और एक नई विरासत के निर्माण को उच्च प्राथमिकता दी है”: डॉ. जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद पिछले 9 वर्षों में देश से 231 चोरी की गई प्राचीन वस्तुओं को भारत वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक, आजादी के लगभग 70 वर्षों के दौरान भारतीय मूल की केवल 13 अमूल्य धरोहरें ही पिछली सरकारों द्वारा विदेश से वापस लाई गई थीं । डॉ. जितेंद्र सिंह ने…

Read More

प्रधानमंत्री ने नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का किया उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में आगामी राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का भी उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर टेक्नो मेला, संरक्षण प्रयोगशाला और प्रदर्शनियों को भी देखा। आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उत्सव मनाने के क्रम में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी थीम है – ‘संग्रहालय, स्थायित्व और कल्याण।‘ सभा को संबोधित करते हुए,…

Read More

प्रधानमंत्री ओडिशा में शत-प्रतिशत विद्युतीकृत रेल नेटवर्क का करेंगे उद्घाटन

ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मई को दोपहर लगभग साढे बारह बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से ओडिशा में 8000 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पुरी और हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। ये रेलगाड़ी ओडिशा के खोरधा, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्‍वर जिलों और पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर, पुरबा मेदिनीपुर जिलों से गुजरेगी। ये रेलगाड़ी यात्रियों को आरामदायक और सुविधाजनक तथा कम समय में यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इससे पर्यटन को…

Read More

प्रधानमंत्री नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में बनने वाले राष्ट्रीय संग्रहालय के वर्चुअल वॉकथ्रू का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 18 मई को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में सुबह 10:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो 2023 का उद्घाटन करेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में 47वें अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का जश्न मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का विषय ‘संग्रहालय, स्थिरता और कल्याण’ है। संग्रहालय एक्सपो को संग्रहालय पेशेवरों के साथ संग्रहालयों पर एक समग्र बातचीत शुरू करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे भारत की सांस्कृतिक…

Read More

प्रधानमंत्री ने आज ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी देखने के लिए राष्‍ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली का किया दौरा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी देखने के लिए आज राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली का दौरा किया। इस प्रदर्शनी का आयोजन प्रधानमंत्री के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में किया गया है। इस प्रदर्शनी में भारत की कलात्‍मक विविधता का प्रदर्शन किया गया है और यह मन की बात में प्रकाश डाले गए विषयों से प्रेरित है। प्रधानमंत्री को इस प्रदर्शनी में विशेष भ्रमण पर ले जाया गया था जहां कलाकारों को अपनी कलाकृतियों और मन…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी का जोर टेक्नालाजी के जरिये कृषि के समग्र विकास पर- नरेंद्र सिंह तोमर

नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के कृषि मंत्रियों की 8वीं बैठक आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। इसमें भारत सहित रूस, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान, चीन एवं पाकिस्तान ने भाग लिया। इसमें भारत की अध्यक्षता में, एससीओ के सदस्य देशों ने स्मार्ट कृषि परियोजना को अंगीकृत किया। तोमर ने स्मार्ट कृषि कार्ययोजना और कृषि में नवाचार की पहल पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोर देश में टेक्नालाजी के माध्यम…

Read More

आज के बच्चों और युवाओं का जुनून, ऊर्जा तथा सामर्थ्य भारत की बड़ी शक्ति हैं: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 मई, 2023 को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के साथ ही 11 से 14 मई तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के 25वें वर्ष के समारोह भी प्रारंभ हुए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर, प्रधानमंत्री ने देश में 5,800 करोड़ रुपये से अधिक की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति से जुड़ी कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित कीं। यह देश में वैज्ञानिक संस्थानों को सुदृढ़ करने के…

Read More

प्रधानमंत्री 12 मई को गुजरात करेंगे दौरा ,अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में होंगे सम्मिलित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मई को गुजरात का दौरा करेंगे। लगभग साढ़े दस बजे सुबह प्रधानमंत्री गांधीनगर में अखिल भारतीय शिक्षा संघ अधिवेशन में सम्मिलित होंगे। उसके बाद, वे बारह बजे दोपहर को गांधीनगर में लगभग 4400 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लगभग तीन बजे अपराह्न प्रधानमंत्री गिफ्ट सिटी जायेंगे। विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास गांधीनगर के कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 2450 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें शहरी विकास विभाग, जलापूर्ति…

Read More

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के आबू रोड में सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार का किया शिलान्यास

राजस्थान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के आबू रोड स्थित ब्रह्म कुमारी शांतिवन परिसर का दौरा किया। उन्होंने सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल हॉस्पिटल, शिवमणि ओल्ड एज होम के दूसरे चरण और नर्सिंग कॉलेज के विस्तार की आधारशिला रखी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी देखा। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कई अवसरों पर ब्रह्म कुमारी शांतिवन परिसर का दौरा करने के अवसर का स्‍मरण किया और कहा कि जब भी वह उस स्थान पर जाते हैं तो एक आध्यात्मिक भावना अंर्तमन से उभरती है। उन्होंने बताया…

Read More