राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, बीजेपी में शामिल होने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी

Raghav Chadha Appointed Chairman of Rajya Sabha's Committee on Petitions; Receives Major Responsibility After Joining BJP

नई दिल्ली- हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए Raghav Chadha को संसद में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर जानकारी दी गई।

अधिसूचना के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने 20 मई 2026 से प्रभावी रूप से याचिका समिति का पुनर्गठन किया है। समिति में सदन के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है, जबकि इसकी कमान राघव चड्ढा को सौंपी गई है।

समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रंगव्रा नारजारी और संदोश कुमार पी को भी सदस्य बनाया गया है।

वहीं, राज्यसभा सचिवालय की एक अन्य अधिसूचना में बताया गया कि राज्यसभा सदस्य Menaka Guruswamy को कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 से संबंधित संयुक्त समिति का सदस्य नामित किया गया है।

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर छह अन्य राज्यसभा सांसदों के साथ बीजेपी का दामन थामा था। 27 अप्रैल को सभी सात सांसद औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या घटकर तीन सांसदों तक रह गई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment