ब्रज क्षेत्र में ईद के दिन उस समय तनावपूर्ण हालात बन गए, जब मथुरा जिले के कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर गांव में विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें गाड़ी से कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि बाबा चंद्रशेखर को इलाके में गौ-तस्करी की सूचना मिली थी। इसी आधार पर वे अपनी टीम के साथ आरोपियों का पीछा कर रहे थे। नवीपुर के पास तस्करों ने कथित…
Read MoreTag: stone pelting
नई दिल्ली : तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण हटाने के बाद तनाव, पत्थरबाजी पर एफआईआर दर्ज
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और करीब 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बुधवार सुबह इसकी पुष्टि की। पुलिस के मुताबिक, तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां देर रात नगर निगम (एमसीडी) की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। पत्थरबाजी के…
Read Moreऊना: जनशताब्दी एक्सप्रेस पर फिर पथराव, कोच का शीशा टूटा, बाल-बाल बचा यात्री
हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में एक बार फिर ट्रेन पर पथराव की चिंताजनक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस (12057) को कुछ असामाजिक तत्वों ने निशाना बनाया, जिससे ट्रेन के एक कोच की खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। बाल-बाल बचा यात्री घटना के समय ट्रेन में यात्रा कर रहे अरनियाला (ऊना) निवासी हार्दिक शर्मा ने बताया कि वह खरड़ से ऊना लौट रहे थे। जैसे ही ट्रेन रूपनगर स्टेशन से…
Read Moreबिहार में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव, दो बोगियों के कांच टूटे
बिहार में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही गाड़ी संख्या 12423 राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। यह घटना भागलपुर जिले के नवगछिया और सेमापुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई, जब असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पत्थर फेंक दिए। इस हमले में दो बोगियों के कांच टूट गए हैं। यह घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। पथराव होते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई और पूरे ट्रेन में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया आरपीएफ ने जांच…
Read More