पटना मरीन ड्राइव पर तेजस्वी यादव का डांस वीडियो वायरल, जीतन राम मांझी ने किया तंज, तेजस्वी ने दी सफाई

Tejashwi Yadav's dance video on Patna Marine Drive goes viral, Jitan Ram Manjhi taunts, Tejashwi gives clarification

राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का युवाओं संग डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी कुछ युवाओं के साथ सड़क पर मस्तीभरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यह तेजी से चर्चा में आ गया।

जीतन राम मांझी ने कसा तंज
वीडियो सामने आते ही केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा:

“बिहार की चमचमाती हुई खुली सड़क पर आधी रात को डांस करते युवाओं की यह टोली बता रही है कि बिहार में सुशासनी सरकार है।”

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी पर व्यंग्य करते हुए लिखा:

“अगर लालू परिवार की सरकार होती, तो तेजस्वी समेत ये सभी युवा लालू जी के गुंडों द्वारा उठा लिए जाते और मुख्यमंत्री निवास पर ‘कट्टे पर डिस्को’ कर रहे होते। इसीलिए मैं बार-बार कहता हूँ कि बिहार में NDA ज़रूरी है।”

तेजस्वी यादव ने दी सफाई
डांस वीडियो पर उठे विवाद के बीच तेजस्वी यादव ने भी अपनी प्रतिक्रिया एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा:

“गर्मी, बारिश और उमस के बीच 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा कल समाप्त हुई। रात में सिंगापुर से आए भांजे के आग्रह पर मरीन ड्राइव गए। वहां कुछ युवा कलाकार गाना गा रहे थे और रील्स बना रहे थे। उनके अनुरोध पर हमने भी कुछ स्टेप्स किए।”

तेजस्वी ने आगे लिखा:
“हम युवाओं की अपेक्षाओं और उम्मीदों के साथ सहजता से जुड़ना चाहते हैं। जाति-धर्म से ऊपर उठकर नए बिहार के निर्माण के लिए हम संकल्पित हैं और सत्ता परिवर्तन करेंगे।”

यह वीडियो और उस पर शुरू हुई राजनीतिक बहस बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी गर्मी ला चुकी है। जहां एक ओर तेजस्वी खुद को युवाओं से जुड़ा नेता दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं एनडीए इसे मुद्दा बनाकर कटाक्ष करने में जुटा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment