अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक चालक कि घटना स्थल पर हुई दर्दनाक मौत

The bike rider died tragically on the spot after being hit by an unknown vehicle

लौरिया: रामनगर मुख्य मार्ग पर धोबनी ढाला के पास अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से एक व्यक्ति कि घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही बाईक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक कि पहचान सिसवनिया पंचायत के शुकुल टोला वार्ड संख्या 4 निवासी स्व. कमल यादव के पुत्र अखलेश यादव के रूप में हुई है।

वहीं बता दे कि मृतक अपने रिश्तेदार के घर धूमनगर से अपने घर सिसवनिया आ रहा था तभी धोबनी ढाला के पास घटना का शिकार हो गया, वही बाईक पे सवार दूसरा व्यक्ति भी घायल हो गया। वही घटना कि सुचना पर पहुंची लौरिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया है।वही घटना के बाद गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment