ट्रेक्टर की ट्रॉली से दब कर बाइक सवार पति की हुई मौत,बाल-बाल बची पत्नी और बच्ची

The bike rider husband died after being crushed by the tractor trolley, the wife and daughter narrowly escaped

सुगौली,पू च: सुगौली-रक्सौल रेल मार्ग में शीतलपुर में बना रेल अंडर पास नही आया काम और मजबूरी में रेल लाइन पार कर रहे ट्रैकर की ट्रेलर से दब जाने से बाइक सवार एक की मौके पर हीं मौत हो गई। वहीं साथ में बाइक पर सवार पत्नी और बेटी बाल-बाल बच गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पलनवा थाना क्षेत्र के बस्टी निवासी जोखू खान का पुत्र फैयाज खान(30) है। जो अपने ससुराल जगदीशपुर से अपनी पत्नी शबनम खातून और पुत्री अलिफ़ा के साथ बाइक से सुगौली थाना क्षेत्र के नकरदेई में ब्याही अपनी छोटी साली के ससुराल चौथारी में जा रहा था।

जब वह शीतलपुर रेल ढाला के नजदीक पहुंचा तभी एक ट्रैक्टर उसके आगे पत्थर की गिट्टी लेकर रेल लाइन पार कर रहा था। पर ट्रेक्टर पर अधिक गिट्टी लदी होने के कारण नही चढ़ सका और पीछे ढुल गया। जिसके पीछे चल रहा बाइक सवार ट्रेक्टर की ट्राली से दब कर वहीं मर गया।

घटना को देख आसपास के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगो ने ट्रेक्टर चालक को पकड़ लिया। घटना को सुन मृतक के परिजन व संबन्धी घटना स्थल पर पहुंच गए। मृतक के शव से लिपट कर चीखने-चिल्लाने लगे।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गया।वहीं ट्रेक्टर के भाग रहे चालक को मृतक के पिता ने पकड़ लिया।जिसे छुड़ाने के लिए किसी ने उसके सिर पर मार दिया। उसका भी इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर मृतक को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज रही है। मृतक को तीन बच्चे हैं। जबकि मृतक माँ-बाप का अकेला चिराग था। लोगों का कहना था कि अगर रेल अंडर पास चालू रहता तो यह हृदय विदारक घटना नही होती।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment