कटिहार बालिका सुधार गृह में नाबालिगों के फरार होने की घटना, प्रशासन जांच में जुटा

The incident of minors absconding from Katihar Girls Reform Home, administration engaged in investigation

कटिहार के बालिका सुधार गृह एक बार फिर चर्चा में है। इस महीने की यह दूसरी घटना है, जब यहां से नाबालिग लड़कियां फरार हो गईं। इस बार का मामला थोड़ा अलग है, क्योंकि बालिका सुधार गृह के कर्मी दोनों नाबालिगों को इलाज के लिए बगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे, और उसी दौरान दोनों नाबालिग लड़कियां वहां से फरार हो गईं।

बालिका सुधार गृह के कर्मी और प्रशासन की तत्परता से एक लड़की को तो बरामद कर लिया गया है, लेकिन दूसरी लड़की, जिसकी उम्र लगभग 17 साल है, अभी भी फरार है। इस घटना के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

यहां यह भी बता दें कि इस महीने की शुरुआत में भी दो लड़कियां इसी बालिका सुधार गृह से फरार हो गई थीं, जो अब तक बरामद नहीं हो पाई हैं। कटिहार के इस बालिका सुधार गृह से इस तरह की घटनाओं के सामने आने के बाद लोग कई सवाल उठा रहे हैं। वहीं, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की गहन छानबीन में जुटी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment