निगरानी विभाग ने दलसिंहसराय के कृषि पदाधिकारी को 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

The Vigilance Department caught the Agriculture Officer of Dalsinghsarai taking a bribe of Rs 40,000.

निगरानी विभाग पटना की टीम ने समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल के कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके सहायक ललन कुमार को भी हिरासत में लिया है।

आरोप है कि कृषि पदाधिकारी बाजार समिति की सब्जी मंडी में दुकान आवंटन के लिए रिश्वत मांग रहे थे। निगरानी टीम ने राकेश कुमार को उनके कार्यालय से ही दबोच लिया, जिसके बाद ऑफिस में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद दोनों को पूछताछ के लिए निगरानी विभाग अपने साथ ले गया है।

किशनगंज में भी राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
इससे पहले मंगलवार को निगरानी विभाग ने किशनगंज नगर परिषद के राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। आरोप था कि वह खगड़ा वार्ड 22 के निवासी ओवेस अंसारी से जमीन परिमार्जन (म्यूटेशन) के बदले 2 लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहा था।

पीड़ित की शिकायत 30 नवंबर को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज की गई थी। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 103/25 दर्ज कर जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

राज्य में लगातार एक्शन मोड में निगरानी विभाग
पिछले एक साल में निगरानी विभाग कई भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस चुका है और लगातार कार्रवाई जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment