- लालगंज के सिरसा गांव में हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन।
- इतिहास गवाह है जब भी हिन्दू बटा तो घटा इसका कई प्रमाण है।
वैशाली: लालगंज प्रखंड के सिरसा राम राय गांव के शिव मंदिर परिसर में भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक तारकेश्वर सिंह ने किया। जबकि सम्मलेन का मंच का संचालन अधिवक्ता ललित मिलन ने किया इस दौरान लालगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के हिन्दू समाज के सभी वर्गों के महिला एवं पुरुष के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन के हिन्दू सम्मेलन के जिला संयोजक राजेश शर्मा जी ने हिंदू एकीकरण पर अपनी बाते रखते हुए कहा हिन्दू समाज को साजिशन बांटने का प्रयास किया गया था। जिसे अब हिन्दू समझ चुके हैं।
इस दौरान सम्मेलन में शामिल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ उत्तर बिहार के ग्राम विकाश संयोजक उदय जी ने हिंदू एकीकरण में मातृ शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा मातृ शक्ति को हिन्दू समाज से भेद भाव हटाने के लिए समाज में सक्रिय हो कर अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। वहीं लालगंज प्रखंड के हिन्दू सम्मेलन के संयोजक और जिला सामाजिक समरसता के जिला संयोजक रूपेश कुमार सिंह ने 1947 के पहले के भारत पर प्रकाश डाला एवं हिन्दू समाज में भगवान राम के माता सेवरी का संबंध निषाद राज की भगवान राम के मित्रता भी सुग्रीव की मित्रता और हनुमान जी का भगवान श्री राम के प्रति ,समर्पण त्याग को बताया।
वर्तमान में बिहार के सीमावर्ती जिलों में हिन्दू समाज की स्थिति पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, आसाम और जम्मू कश्मीर में 1990 में हिन्दू समाज के साथ जो घटनाएं हुई उसपर प्रकाश डाला , इस दौरान अतुल कुमार सिंह, चुन्नू राम, आमोद कुमार सिंह, आनंद कुमार, अमन कुमार अनिल कुमार सिंह, सहित कभी संख्या में युवा शक्ति शामिल थे।