पटना: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्षी सदस्य सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गए और सवाल उठाने लगे। इस दौरान स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विपक्षी नेताओं से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा, “आपलोग शांत हो जाइए।”
दरअसल, राजद विधायक ललित यादव ने सवाल उठाया कि सत्ता पक्ष में विधायक कम हैं और अगर आज वोटिंग हुई तो सरकार गिर सकती है। इस पर स्पीकर नंदकिशोर यादव ने कहा, “कब, कहां, कौन चला जाएगा, कोई नहीं जानता है।”
सरकार की तरफ से मंत्री विजय चौधरी ने जवाब दिया कि सरकार को समर्थन करने वाले विधायक विपक्ष में भी बैठे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ललित यादव को यह अनुभव है कि विपक्ष में भी सत्ता पक्ष को चाहने वाले कई लोग हैं, और आप भी जानते हैं कौन-कौन लोग हैं। इसके बाद प्रश्नकाल की प्रक्रिया शुरू हुई और सवाल-जवाब का सिलसिला जारी हुआ।