वैशाली,भगवानपुर (चौथी वाणी) विराट हिंदू सम्मेलन भगवानपुर प्रखंड के असोई लक्ष्मी राम के हाट मंदिर के प्रांगण में आयोजित हुआ , हजारों की संख्या में समाज की सज्जनशक्ति मातृशक्ति युवक और युवतियों की उपस्थिति में कार्यक्रम बहुत ही सारगर्भित उद्देश्यपूर्ण और सार्थक रहा । इस दौरान हिन्दू सम्मलेन के सफल आयोजन के लिए स्थानीय कार्यकर्तासाओं का विशेष आभार मुख्य वक्ता संघ के शताब्दी बर्ष और पंच परिवर्तन पर विचार रखा गया वही आरोग्य भारती के प्रान्त अधिकारी संजय कुमार सिंह ने भारत के वैदिक काल में भारतीय संस्कृति पर विचार रखे जिला समरसता प्रमुख रूपेश कुमार सिंह ने भारत मे मे जिहाद धर्म परिवर्तन, सामाजिक समरसता और हिन्दू समाज, संयुक्त परिवार की विशेषता पर विचार रखे
वही हिन्दू सम्मलेन के संयोजक राजेश शर्मा ने हिन्दू समाज के एकीकरण अपने संत और ऋषियों गुरु और गौत्र और हिन्दू समाज कोई क्यों एक रहने की आवश्यकता है इस संबंध में विस्तार में बताया। जबकि सम्मेलन में मुख्य रूप से गुरुकुल शिक्षा व्यवस्था और भारतीय संस्कृति और संस्कार पर चर्चा अजीत जी ने किया। जबकि सम्मेलन में कवि उमेश दास ने भारती संस्कृति से जुड़े बातों को कविता के माध्यम से लोगो के बीच में रखा। इस दौरान उपस्थित जनार्दन सिंह, विश्वजीत कुमार सिंह, रमेश राम, सुरेश साहनी सहित कभी संख्या में हिन्दू समाज के सभी वर्गों लोग शामिल हुए एवं सामूहिक भोज में सभी शामिल हुए।