केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने लखीसराय के आधा दर्जन से अधिक गांवों में किया जन संवाद कार्यक्रम

Union Minister Lallan Singh conducted public dialogue program in more than half a dozen villages of Lakhisarai
  • जनता के समस्याओं से हुए रूबरू और दिया निदान का भरोसा
  • नीतीश सरकार के द्वारा बिहार वासियों के हित में किये गये कार्यों का किया गुणगान
  • मौके पर डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार सहित कई अधिकारी गण रहे मौजूद
  •  रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम 

लखीसराय: केंद्र सरकार के पशुपालन,मतस्य एवं पंचायती राज मंत्री सह क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सूर्यगढ़ा प्रखंड में एवं पिपरिया प्रखंड के विभिन्न स्थलों पर जनसंवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शिरकत किये!केंद्रीय मंत्री क्षेत्र की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली तथा लोगों को जल्द समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया!केंद्रीय मंत्री का यहां लोगों ने भव्य स्वागत किया!

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मुंगेर से भाया सूर्यगढ़ा पहुंचे!सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के शिव दुर्गा महावीर मंदिर के समीप जद यू सूर्यगढ़ा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में समर्थकों द्वारा केंद्रीय मंत्री को माला पहनकर उनका, जोरदार स्वागत किया गया! यहां से केंद्रीय मंत्री सूर्यगढ़ा प्रखंड के अलीनगर गांव पहुंचे!जहां वे दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित जन संवाद सह सम्मान समारोह में शामिल हुए!यहां केंद्रीय मंत्री ने लोगों की मांग पर अलीनगर गांव को गोद लेने की बात कही और सर्वांगीण विकास का भरोसा दिया!

ग्रामीणों ने यहां पासवान टोला में सामुदायिक भवन बनाने, पासवान टोला से कोनीपार होते कजरा रोड तक पथ निर्माण, इस इलाके को नहर से जोड़ने, अलीपुर दुर्गा मंदिर में स्ट्रीट लाइट लगवाने. सड़क, घाट आदि के निर्माण की मांग की. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में इसी माह 2 करोड़ 70 लाख परिवार की एक महिला को रोजगार के लिए सरकार दस हजार दे रही है. 6 माह प्रगति संतोषजनक पाए जाने पर रोजगार के लिए इन महिलाओं को 2 लाख तक की सहायता दी जाएगी.

राज्य सरकार द्वारा पेंशन की राशि 400 से बढ़कर ₹1100 रुपया कर दिया गया है. सुवे में 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है. तकरीबन 30 मिनट तक केंद्रीय मंत्री यहां रुके. यहां से केंद्रीय मंत्री पिपरिया प्रखंड के पवैय गांव पहुंचे. जहां दुर्गा मंदिर के समीप जन संवाद का सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां ग्रामीणों ने पवई हाल्ट पर तीन ट्रेनों के ठहराव, सड़क एवं स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग की.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले पवई गांव तक आने के लिए सड़क तक नहीं था. गांव को सड़क से जोड़ा गया. उन्होंने कहा कि जजबारा से दैताबांध तक सड़क निर्माण का निर्देश दिया गया है. जजबारा से पवई तक निजी जमीन होने के कारण सड़क निर्माण में परेशानी हो रही है. कुछ अन्य सड़कों में भी निजी जमीन होने की वजह से परेशानी बनी हुई है. अलीनगर पंचायत के पोखरामा गांव में सूर्य मंदिर के समीप केंद्रीय मंत्री जन संवाद सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए.

यहां कार्यक्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र एवं एसपी अजय कुमार भी मौजूद. धनौरी गांव में हनुमान मंदिर के समीप,शोभनी गांव में मध्य विद्यालय में,लक्ष्मीपुर गांव के मध्य विद्यालय में,अमरपुर गांव में एक निजी आवास के समीप जनसंवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया!अंत में केंद्रीय मंत्री किऊल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव पहुंचे!यहां लोगों ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का स्वागत किया!केंद्रीय मंत्री लोगों की समस्याओं से अवगत हुए!

कार्यक्रम में डीएम मिथिलेश मिश्र, एसपी अजय कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, सीडीपीओ शिवम कुमार,जदयू के जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल,जद यू के वरिष्ठ नेता मदन मंडल,सूर्यगढ़ा विधानसभा प्रभारी सौरभ निधि,जदयू प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार, जदयू के सूर्यगढ़ा प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, पिपरिया प्रखंड अध्यक्ष कारे लाल राय, चानन प्रखंड अध्यक्ष देवकी मंडल सहित जदयू के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे!

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment