UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक, 209 पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई

UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: Application deadline nears, 209 positions open; apply soon

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने होमगार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी कर रखी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक होने के कारण अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का UPSSSC PET-2025 में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। सामान्य अभ्यर्थियों के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। वहीं, कुछ विभागीय अभ्यर्थियों के लिए अलग पात्रता मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है तथा आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया में होंगे कई चरण

भर्ती प्रक्रिया में सबसे पहले PET-2025 के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (PMT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

सिर्फ 25 रुपये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए केवल 25 रुपये ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026 तय की गई है।

आखिरी समय का इंतजार न करें अभ्यर्थी

आयोग ने अभ्यर्थियों को अंतिम समय तक इंतजार न करने की सलाह दी है, क्योंकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, शारीरिक मानक और अन्य सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment