संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद के बीच नागपुर में हिंसक झड़प, कर्फ्यू लागू

Violent clashes in Nagpur amid dispute over Aurangzeb's tomb in Sambhajinagar, curfew imposed

महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें पथराव और आगजनी की घटनाएं सामने आईं। यह हिंसा संभाजीनगर में स्थित मुग़ल बादशाह औरंगजेब की कब्र को गिराए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई। हालांकि, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, लेकिन माहौल अब भी तनावपूर्ण बना हुआ है। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर को ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है, जो तनाव की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।

कर्फ्यू लागू
हिंसक झड़प के बाद नागपुर के 10 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी। कर्फ्यू जिन इलाकों में लागू किया गया है, उनमें कोतवाली, गणेशपेठ, लकड़गंज, पचपावली, शांतिनगर, सक्करदरा, नंदनवन, इमामवाड़ा, यशोधरा नगर और कपिल नगर थाना क्षेत्र शामिल हैं।

शहर के पुलिस आयुक्त रविंदर कुमार सिंघल ने एक आदेश जारी कर कहा कि आधी रात से लगाया गया कर्फ्यू अगले आदेश तक लागू रहेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें बंद करने का अधिकार दिया गया है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment