बिहार पुलिस की बर्बरता का वायरल वीडियो, डायल 112 के दारोगा ने युवक को जानवरों की तरह पीटा

Viral video of Bihar police brutality, Dial 112 constable beats young man like an animal

बिहार पुलिस अपनी कारस्तानियों के कारण न सिर्फ अपनी भद्द पिटवाती है, बल्कि सरकार की भी फजीहत कराने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा युवक की पिटाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें डायल 112 में तैनात एक दारोगा एक युवक को जानवरों की तरह लाठी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।

यह घटना कैमूर जिले के समेकित चेक पोस्ट मोहनिया के पास की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में जो पुलिसकर्मी युवक की पिटाई कर रहे हैं, वह मोहनिया थाना के डायल 112 के पुलिसकर्मी हैं। वीडियो में दिख रहे एएसआई प्रभात कुमार सिंह, युवक को सड़क पर डंडे से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो के वास्तविकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है, लेकिन फिलहाल इस मामले पर किसी भी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

इस वायरल वीडियो पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। आरजेडी ने वीडियो को शेयर करते हुए बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है। आरजेडी ने ट्वीट किया, “भाजपा नीतीश का राज है! बिहार पुलिस को चढ़ावा तो देना ही होगा! चाहे डंडे खाकर घूस दो या अपनी भलाई समझ चुपचाप जेब ढीली कर दो! ऊपर से चुनाव भी तो आ रहे हैं! अब तो अधिकारियों से भी डबल प्रेशर आ रहा है, क्योंकि अधिकारियों को भी ऊपर डबल डीके टैक्स चुकाना है! दबाकर कमाएंगे तभी तो मानसिक संतुलन खो चुके नीतीश बाबू और भाजपाई चुनाव में दबाकर आम जनता के पैसे उड़ाएंगे!”

यह वीडियो बिहार पुलिस की कार्यशैली और सरकार के खिलाफ उठ रहे सवालों को लेकर राजनीतिक तूफान का कारण बन सकता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment