उपमुख्यमंत्री को प्रदान किया हाजीपुर की पहचान केल
पटना से संतोष कुमार की रिपोर्ट
पटना लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अन्तर्गत पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित स्टार्टअप समिट में अभियान के वैशाली अध्याय मुख्य समन्वयक श्री किशलय किशोर ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को हाजीपुर का प्रसिद्ध चिनिया केले का घौद देकर सम्मानित किया जो पूरे सभागार में सबसे आकर्षक और यादगार क्षण था जिसे हर कोई अपने कैमरे में कैद कर रहा था, स्वयं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इस अनोखे उपहार को लेते हुए बेहद प्रसन्न नजर आ रहें थें।
किशलय किशोर ने अपने इस अनोखे पहल के बारे में बताते हुए कहां की चुकीं इस स्टार्टअप समिट में देश भर से पांच सौ से अधिक बड़े निवेशकों तथा उद्योगपतियों की मौजूदगी थी ऐसे में हाजीपुर का केला देना उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा था वो चाहतें थें की इससे वहां बैठें लोगों का ध्यान केला उद्योग पर भी जाएं इस उद्योग में भी असीम संभावनाएं हैं, क्योंकि केले और उसके पौधें से कई स्टार्टअप शुरू किए जा सकते हैं जिसका सीधा फायदा हाजीपुर के केला उत्पादकों को होगा। वही आईपीएस अधिकारी विकास वैभव नें भी इस पहल कि सराहना करते हुए कहा कि अपने जिलें के औद्योगिक ब्रांड का प्रचार प्रसार करने से उसका सकारात्मक परिणाम निकल कर आता है किशलय किशोर का यह प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है, निश्चित रूप से भविष्य में इसका व्यापक परिणाम देखनें को मिलेगा.
इस मौके पर अभिषेक झा,राजा उत्सव, अंशु सिंह, निखिल राय, मुकुल पांडेय, सज्जन सिंह, राजू सहनी, कुश कुमार, प्रवीण कुमार, प्रजीत वर्मा, रंजन कुमार, राहुल राय, अंकित पांडेय, शिवम, सहित काफी तादाद में युवाओं की भागीदारी थी.
उपमुख्यमंत्री को प्रदान किया हाजीपुर की पहचान केला