नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोटिंग आज पूरी हो चुकी है। 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे, और मतदान के साथ ही सभी कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद हो गई है। चुनाव परिणाम 8 फरवरी को सामने आएंगे, लेकिन इससे पहले सभी की नजर एग्जिट पोल पर है। आइए जानते हैं कि किस एग्जिट पोल ने किस पार्टी को कितनी सीटें दी हैं।
आज दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ। वोटिंग शाम 5 बजे समाप्त हुई, और कतार में लगे लोगों के लिए एक घंटे की मोहलत दी गई थी। चुनाव में लगभग 57% मतदान दर्ज किया गया, और यह आंकड़ा 2020 के चुनावों की तरह ही हो सकता है, जब लगभग 62% मतदान हुआ था।
AI एंकर जीनिया का एग्जिट पोल
चुनाव अभियान मुफ्तखोरी, पानी, प्रदूषण, सड़क, रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के मुद्दों के आसपास घूमता रहा। इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और बीजेपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। एग्जिट पोल के आंकड़े शाम 6.30 बजे घोषित किए गए।
भारत की सबसे सटीक एआई एंकर जीनिया ने एग्जिट पोल का अनुमान कुछ इस तरह लगाया है:
- आम आदमी पार्टी (AAP): 33-38 सीटें
- भारतीय जनता पार्टी (BJP+): 31-36 सीटें
- कांग्रेस: 0-2 सीटें
पसंदीदा CM उम्मीदवार कौन है?
Zee News की एआई एंकर जीनिया के मुताबिक, दिल्ली के मतदाताओं की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल बने हुए हैं। उन्हें 50% वोट मिले, जबकि प्रवेश वर्मा को 30% और कांग्रेस के संदीप दीक्षित को 20% लोगों ने अपनी सीएम पसंद के तौर पर चुना।