वॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन के साथ संभावित संघर्ष की तैयारी तेज की, मिसाइल उत्पादन बढ़ाने का आदेश

Washington: America accelerates preparations for a possible conflict with China, orders to increase missile production

वॉशिंगटन: अमेरिका में हथियारों की कमी की खबरों के बीच एक नई रिपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) चीन के साथ भविष्य में संभावित संघर्ष की तैयारी में जुट गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने अपने मिसाइल आपूर्तिकर्ताओं को महत्वपूर्ण मिसाइलों का उत्पादन दोगुना से लेकर चौगुना करने का निर्देश दिया है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पेंटागन के अधिकारी महत्वपूर्ण हथियारों के उत्पादन को तेज करने के लिए लगातार उच्च स्तरीय बैठकें कर रहे हैं। इस मिशन की निगरानी अमेरिका के उप रक्षा सचिव स्टीव फीनबर्ग स्वयं कर रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि फीनबर्ग हर हफ्ते हथियार निर्माता कंपनियों के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करते हैं, जो इस मामले की गंभीरता को दर्शाता है। हालांकि, इस खुलासे के बाद पेंटागन या अन्य अमेरिकी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

यह कदम इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि जुलाई में अमेरिका ने अपने हथियार भंडार में कमी को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। इस कमी के कारण व्हाइट हाउस ने यूक्रेन को दी जाने वाली कुछ हथियारों की आपूर्ति रोक दी थी, यह कहते हुए कि अमेरिका के हितों को प्राथमिकता देना जरूरी है। उस समय की रिपोर्ट्स में सामने आया था कि अमेरिकी भंडार में एंटी-एयर मिसाइलें, लंबी दूरी की मिसाइलें और 155 एमएम आर्टिलरी शेल्स जैसे महत्वपूर्ण हथियारों का स्टॉक खतरनाक स्तर तक कम हो गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment