युवक की मौत या हत्या, युवती गंभीर रूप से घायल मामला उलझा पुलिस जांच में जुटी 

Young Man Dead—Murder or Natural Death? Young Woman Critically Injured; Case Becomes Complicated as Police Launch Investigation.
  • वैशाली से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर (चौथी वाणी): वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। चर्चा है कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली।

हालांकि, घटनास्थल से कोई हथियार बरामद नहीं होने के कारण मामला और भी उलझ गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।पुलिस के अनुसार युवती को पीठ में गोली लगी है, जबकि युवक के सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।घायल युवती के पिता उपेंद्र साहनी ने बताया कि उनकी बेटी गंगा कुमारी की शादी दो महीने बाद तय थी और घर में तैयारियां चल रही थीं।

उनका आरोप है कि गांव के ही फेंकन साहनी का पुत्र पंकज कुमार घर में घुसकर उनकी बेटी को गोली मार गया।उन्होंने किसी भी प्रेम-प्रसंग से इनकार किया और यह भी कहा कि आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था।वहीं, मृतक पंकज कुमार के पिता ने उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है और इसमें युवती व उसके परिजनों की संलिप्तता है।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया है।

फिलहाल कई सवाल अनुत्तरित हैं—यदि युवक ने खुद को गोली मारी, तो हथियार कहां गया? और यदि उस पर हमला हुआ, तो युवती को गोली किसने मारी?
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment