पटना: वर्दी में रील बनाने पर बिहार पुलिस सख्त, 40 पुलिसकर्मी कार्रवाई के दायरे में

Patna: Bihar Police Cracks Down on Making Reels in Uniform; 40 Personnel Under Scrutiny

पटना: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस कार्रवाई के तहत राज्यभर में कुल 40 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है, जिनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के एआईजी (कल्याण) द्वारा जारी निर्देश के आधार पर की जा रही है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दी पहनकर रील बनाना और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का उल्लंघन है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पटना में सबसे ज्यादा मामले
इस मामले में सबसे अधिक मामले पटना जिले से सामने आए हैं, जहां 16 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई है। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई, मुंगेर और किशनगंज समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी भी जांच के दायरे में हैं।

डीजीपी का सख्त रुख
पूरे प्रकरण पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिन्हित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment