सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वाला युवक गिरफ्तार, बंदूक-कारतूस बरामद

Two cunning thugs who cheated people by disguising themselves as sadhus were arrested in Vaishali, the third one is absconding

वैशाली, 6 मार्च। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार का प्रदर्शन करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई बरॉटी थाना पुलिस ने जिला आसूचना इकाई के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी कर की।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 5 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का सत्यापन किया और कार्रवाई शुरू की।

जांच के बाद बरॉटी थाना पुलिस ने जिला आसूचना इकाई के सहयोग से छापेमारी करते हुए आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार, पिता प्रमोद कुमार शुक्ला, निवासी तितरा वार्ड संख्या-11, थाना बरॉटी, जिला वैशाली के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक बंदूक, एक पिस्टलनुमा एयरगन, 33 जिंदा कारतूस और 13 खोखा बरामद किए हैं। बरामद हथियारों को जब्त कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध है और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment