पटना में पुलिस टीम पर हमला मामले में 17 गिरफ्तार, सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

17 Arrested in Attack on Police Team in Patna; All Accused Sent to Jail

पटना : राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पुलिस टीम के साथ मारपीट, हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए Diksha ने बताया कि 8 मई को आए तेज आंधी-पानी के दौरान पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे।

शव रखकर सड़क जाम, पुलिस से हुई नोकझोंक
आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस का आरोप है कि कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की, साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई।

जांच के बाद 17 लोगों की गिरफ्तारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान 17 लोगों की पहचान की गई, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment