सीएम मान के करीबी और चुनावी रणनीतिकार ज्ञान सिंह बीजेपी में शामिल, पंजाब की राजनीति में बढ़ी हलचल

Gyan Singh, a close aide and election strategist of CM Mann, joins BJP; stirs up political activity in Punjab.

चंडीगढ़ : पंजाब की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी और लंबे समय तक उनके चुनावी रणनीतिकार रहे चचेरे भाई ज्ञान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष Sunil Jakhar ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मालवा क्षेत्र में बीजेपी को मिल सकती है बड़ी मजबूती
संगरूर जिले के पैतृक गांव सतौज निवासी ज्ञान सिंह मान लंबे समय से आम आदमी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का अहम हिस्सा रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से शुरू हुआ था। 2013 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद से उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्ञान सिंह 2014 से 2022 तक संगरूर सांसद कार्यालय के मुख्य प्रभारी रहे। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव में धुरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के चुनाव कार्यालय की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। मालवा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है, ऐसे में बीजेपी को इस क्षेत्र में राजनीतिक फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नायब सैनी ने AAP और केजरीवाल पर साधा निशाना
बीजेपी जॉइनिंग कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आम आदमी पार्टी और उसके नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के बाद पंजाब सरकार पूरी तरह से बौखला गई है।

सैनी ने Arvind Kejriwal पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले वह राहुल गांधी के पीछे घूमते थे और वहां पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया, अब पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का यही हाल होने वाला है।

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को अपने मंचों और कार्यालयों में शहीद-ए-आजम Bhagat Singh की तस्वीर लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment