बिहार: भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड अंतर्गत पावर हाउस बड़हरा के समीप मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के महासचिव एवं बड़हरा प्रभारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह के नेतृत्व में गरीबों के बीच 5000 कंबलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम जदयू के सदस्यता अभियान के तहत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर छोटू सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों के सच्चे मसीहा हैं और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ जदयू की सदस्यता लें और पार्टी को मजबूत करें।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों, पुरुषों और महिलाओं को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें जदयू की सदस्यता दिलाई गई। कंबल वितरण के बाद छोटू सिंह ने स्वयं लोगों को मिष्ठान्न खिलाया और बड़हरा की जनता को निरंतर सेवा का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में राजनीतिक सलाहकार शिव शंकर निषाद, अमर सिंह, राहुल बाबा, रोहित चंद्रवंशी, विनय सिंह, पप्पू सिंह, उत्तम बाबा, नागाजी, राजू सिंह, मनोज सिंह, पंडित सिंह, बहादुर सिंह, नारायण सिंह, विक्की सिंह, विशाल सिंह, अरविंद सिंह, मुकुल साह, एकौना मुखिया संजय सिंह तथा पकड़ी से अनिल सिंह सहित कुल 16 मुखिया मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि भविष्य में भी गरीबों और जरूरतमंदों के लिए इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।