डेढ़ साल बाद जिंदा लौटी ललिता बाई, परिवार और पुलिस हैरान

Lalita Bai returned alive after one and a half years, family and police shocked

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की 35 साल की ललिता बाई को उनके परिवार ने डेढ़ साल पहले मृत मान लिया था और उनका ‘अंतिम संस्कार’ भी कर दिया था। लेकिन एक फिल्मी कहानी की तरह ललिता बाई डेढ़ साल बाद अपने घर लौट आईं। यह घटना तब और चौंकाने वाली हो गई जब ललिता बाई 2023 में कथित रूप से मर्डर के बाद अब जिंदा वापस आईं, जिससे उनका परिवार और पुलिस दोनों हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, ललिता बाई के बारे में यह माना गया था कि उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन कुछ दिन पहले मंदसौर जिले के उनके गांव में ललिता बाई जिंदा लौट आईं। उनके पिता ने तुरंत उन्हें गांधी सागर पुलिस स्टेशन ले जाकर पुलिस को उनकी वापसी की सूचना दी।

ललिता बाई ने खुद बताया था भागने का कारण
पुलिस स्टेशन की प्रभारी तरुणा भारद्वाज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ललिता बाई अपनी मर्जी से घर से चली गई थीं। ललिता ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति, शाहरुख, उसे मंदसौर के भानपुरा ले गया था, जहां उसने उसे 5 लाख रुपये में दूसरे शाहरुख नामक व्यक्ति को ‘बेच’ दिया। इसके बाद दूसरा शाहरुख उसे राजस्थान के कोटा ले गया, जहां वह 18 महीने तक रही।

ललिता ने कहा कि वह वहां से भागने में सफल रही और अंततः घर लौट आईं। उसने पुलिस को बताया, “मेरे पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई।”

पहचान साबित करने के लिए आधार कार्ड और वोटर आईडी दी
18 महीने बाद अपनी दो बच्चों की मां ललिता अपने बच्चों से मिल गईं। उन्होंने अपनी पहचान साबित करने के लिए पुलिस को अपना आधार कार्ड और वोटर आईडी दिया।

2023 का मर्डर केस
सितंबर 2023 में ललिता बाई गांधी सागर इलाके से लापता हो गई थीं। कुछ दिनों बाद एक ट्रक हादसे का वीडियो सामने आया, जिसमें एक महिला की लाश मिली थी, जिसका सिर कुचला हुआ था। ललिता के पिता ने उस लाश को अपनी बेटी की लाश बताया और झाबुआ में मर्डर का केस दर्ज किया। पिता ने कहा, “लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थंडला पुलिस ने हमें एक महिला की लाश मिलने की सूचना दी, जिसका सिर कुचला हुआ था। हम वहां गए और टैटू और पैर में बंधी काली डोरी के आधार पर उसे अपनी बेटी की लाश समझा। हमने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।”

इस मामले में चार लोगों – इमरान, शाहरुख, सोनू और एजाज – को गिरफ्तार किया गया था। ये संदिग्ध अभी जेल में हैं और ट्रायल का इंतजार कर रहे हैं। अब ललिता के जिंदा लौटने के बाद इन लोगों ने स्थानीय कोर्ट में याचिका दायर की है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment