राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को बिहार से बनाया उम्मीदवार

Rajya Sabha Elections 2026: BJP nominates Shivesh Kumar alias Shivesh Ram from Bihar

नई दिल्ली/पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए बिहार से शिवेश कुमार उर्फ शिवेश राम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी ने इस बार संगठन से लंबे समय से जुड़े एक जमीनी नेता पर भरोसा जताया है। शिवेश कुमार का जुड़ाव आरंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा से रहा है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत संघ के स्वयंसेवक के रूप में की थी। वर्ष 2006 से 2010 तक वे भोजपुर जिले की 20 सूत्री समिति के सदस्य रहे और इस दौरान सरकारी…

Read More

दुबई में भारतीयों के लिए एडवाइजरी: गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह

Advisory for Indians in Dubai: Non-essential travel advised to be avoided

नई दिल्ली। दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए उन्हें मौजूदा क्षेत्रीय हालात के मद्देनजर गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए यूएई में सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें, अनावश्यक यात्राओं से परहेज करें और यूएई प्रशासन तथा भारतीय मिशन द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें। एडवाइजरी में यह भी स्पष्ट किया गया कि अबू धाबी स्थित…

Read More

राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 16 मार्च को मतदान

Rajya Sabha elections 2026: BJP releases list of 9 candidates, voting on March 16

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित कई प्रमुख नेताओं को विभिन्न राज्यों से मैदान में उतारा गया है। भाजपा ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले 18 फरवरी…

Read More

मुजफ्फरपुर में चलती कार बनी आग का गोला, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब ढाई बजे सड़क पर दौड़ रही एक टाटा नेक्सॉन सीएनजी कार अचानक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई। कार में सवार तीन युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें…

Read More

मध्य पूर्व तनाव के बीच देश में हाईअलर्ट, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

Amid Middle East tensions, the country is on high alert, cracking down on those spreading rumours on social media.

नई दिल्ली: मध्य पूर्व में बिगड़ते हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने देशभर में हाईअलर्ट जारी कर दिया है। गृह मंत्रालय और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्यों को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है, ताकि देश में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बताया जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई में अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबरों के बाद देश…

Read More

होली पर पटना मेट्रो के समय में बदलाव, दोपहर बाद चलेगी सेवा

Patna Metro timings changed for Holi, services to run in the afternoon

राजधानी पटना में होली के पावन अवसर पर मेट्रो यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने त्योहार को देखते हुए बुधवार के परिचालन समय में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा, सुव्यवस्थित संचालन और कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है। घोषणा के अनुसार, होली के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। इस दौरान मेट्रो का संचालन स्थगित रहेगा। इसलिए जो यात्री…

Read More