बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का DA बढ़ा, तीन नए विभागों का गठन

Bihar cabinet takes major decision: DA increased for employees and pensioners, three new departments created.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 19 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाए जाने का बड़ा निर्णय शामिल है।

सरकार ने DA में 5% की वृद्धि को मंजूरी दी है। इसके तहत—

  • षष्ठम वेतनमान पर वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का DA 252% से बढ़ाकर 257% किया गया है।
  • पंचम वेतनमान के तहत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का DA 466% से बढ़ाकर 474% कर दिया गया है।

यह वृद्धि 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगी। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों ने इस फैसले को राहत भरा कदम बताया है।

बैठक में प्रशासनिक संरचना को मजबूत करने के लिए तीन नए विभागों के गठन को भी मंजूरी मिली। अब पहले से मौजूद 45 विभागों के साथ कुल 48 विभाग कार्यरत होंगे। नवगठित विभाग हैं—

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग – युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए।

उच्च शिक्षा विभाग – राज्य में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से।

सिविल विमानन विभाग – विमानन सेवाओं का विस्तार और वायु यातायात को बेहतर और सुगम बनाने के लिए।

सरकार का मानना है कि ये नए विभाग राज्य के विकास को और गति देंगे तथा प्रशासनिक कार्यों में मजबूती लाएंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment