Darbhanga में एम्स निर्माण को लेकर हलचल तेज, शोभन एकमी बाईपास होगा 150 फीट चौड़ा

There is a lot of activity going on regarding the construction of AIIMS in Darbhanga, Shobhan Ekmi bypass will be 150 feet wide.

दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शोभन एकमी बाईपास सड़क के चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी बाईपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण प्रस्तावित है।

शनिवार को छह सदस्यीय प्रशासनिक टीम ने बाईपास क्षेत्र का दौरा कर सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के दौरान संभावित भूमि अधिग्रहण, जमीन का सीमांकन (डिमार्केशन) और सड़क की फोटोग्राफी करवाई। साथ ही यह आकलन भी किया गया कि प्रस्तावित चौड़ीकरण के लिए कितनी अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता होगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों और प्रभावित भू-स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। जिनकी जमीन अधिग्रहित की जाएगी, उन्हें सरकार की निर्धारित नीति के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि शोभन एकमी बाईपास के पंचोभ मौजा में एम्स निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए सड़क चौड़ीकरण योजना को प्राथमिकता दी गई है। इससे पहले Nitish Kumar भी इस बाईपास के विस्तार की घोषणा कर चुके हैं, जो अब अमल में आती दिख रही है।

एम्स निर्माण और बाईपास चौड़ीकरण से दरभंगा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment