दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर एक कथित वायरल ऑडियो को लेकर विवादों में घिर गई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ऑडियो में कथित तौर पर वह एक युवक से गुस्से में बात करती और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं। हालांकि, इस ऑडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। गौतम झा ने बातचीत को बताया असली ऑडियो में बातचीत करने वाले युवक गौतम झा ने मीडिया के सामने आकर दावा किया…
Read MoreTag: Darbhanga
दरभंगा में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, पहले दिन हजारों बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की खुराक
दरभंगा: दरभंगा जिले में रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान के पहले दिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में विशेष बूथों के माध्यम से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान का शुभारंभ जिला पदाधिकारी (DM) राजीव रौशन ने सदर अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां स्वास्थ्यकर्मी और आंगनबाड़ी सेविकाएं बच्चों को पोलियो की खुराक देने…
Read Moreदरभंगा में मुहर्रम के दौरान खूनी संघर्ष, ASI को मारी गोली; गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले में मुहर्रम के दौरान एक गंभीर घटना सामने आई है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में पटना में तैनात एक सहायक अवर निरीक्षक (ASI) को गोली लग गई, जबकि कथित हमलावर को गुस्साई भीड़ ने पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा…
Read Moreदरभंगा में सनकी पति का खूनी खेल, पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और तीन मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इस जघन्य हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार सुबह पतौर थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच हुए पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पूरा परिवार खत्म हो गया। आरोपी पति की पहचान पश्चिम बंगाल के दालकोला जिले के…
Read MoreDarbhanga में एम्स निर्माण को लेकर हलचल तेज, शोभन एकमी बाईपास होगा 150 फीट चौड़ा
दरभंगा में प्रस्तावित एम्स निर्माण को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शोभन एकमी बाईपास सड़क के चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। करीब 150 फीट चौड़ी सड़क विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। इसी बाईपास के पंचोभ मौजा में एम्स का निर्माण प्रस्तावित है। शनिवार को छह सदस्यीय प्रशासनिक टीम ने बाईपास क्षेत्र का दौरा कर सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के दौरान संभावित भूमि अधिग्रहण, जमीन का सीमांकन (डिमार्केशन) और…
Read Moreदरभंगा : 32 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद, पांच-पांच लाख का जुर्माना
दरभंगा व्यवहार न्यायालय के जिला अपर सत्र न्यायाधीश-3 सुमन कुमार दिवाकर की अदालत ने 32 वर्ष पुराने हत्या के एक मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने चर्चित अधिवक्ता अंबर इमाम हासमी, पूर्व लोक अभियोजक कौशर इमाम हासमी समेत कुल पांच अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुए प्रत्येक पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि यह फैसला सत्रवाद संख्या 320/2010 एवं 326/1999 में सुनाया गया। मामला 8 अगस्त 1994 का है, जब बसंत गांव में तालाब पर पशुओं…
Read Moreदरभंगा : स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से 335 छात्रों का एडमिट कार्ड अटका, दो प्रिंसिपल निलंबित
बिहार के दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड स्थित राघोपुर ड्योढ़ी माध्यमिक विद्यालय में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय के प्रिंसिपल अभिषेक कुमार ने मैट्रिक और इंटर के करीब 335 छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन और फॉर्म भरने के नाम पर शुल्क तो वसूला, लेकिन न तो यह राशि बोर्ड कार्यालय में जमा की और न ही बोर्ड के पोर्टल पर छात्रों का रजिस्ट्रेशन व फॉर्म अपलोड किया। इसका नतीजा यह हुआ कि छात्रों के फॉर्म ही स्वीकार नहीं हुए और बोर्ड द्वारा उनके एडमिट कार्ड जारी…
Read Moreदरभंगा: नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक प्रमोद कुमार के तबादले के विरोध में छात्रों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी; एक सप्ताह की छुट्टी घोषित
दरभंगा। केवटी प्रखंड के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक प्रमोद कुमार सहित तीन शिक्षकों के तबादले के विरोध में छात्रों का भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही छात्र विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर पचाढ़ी चौक पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस-प्रशासन ने समझाया, धरना फिर शुरू सूचना मिलते ही केवटी, रैयाम, सिमरी थानों की पुलिस, डायल-112 टीम, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर विद्यालय परिसर में वापस भेजा, लेकिन छात्रों ने धरना…
Read Moreदरभंगा में शराबबंदी कानून की उड़ी धज्जियां, जदयू प्रखंड अध्यक्ष का वीडियो वायरल
दरभंगा: बिहार में लागू शराबबंदी कानून एक बार फिर विवादों में है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी के जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी कुर्सी के नीचे शराब की बोतलें और पानी की बोतल रखी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि ‘फर्स्ट बिहार’ नहीं करता, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। लोगों का कहना है कि जब सत्ताधारी…
Read Moreदरभंगा: मारपीट मामले में BJP विधायक मिश्री लाल को कोर्ट ने भेजा जेल, 3 महीने की सजा और जुर्माना
दरभंगा: दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव को मारपीट के एक पुराने मामले में कोर्ट ने तीन महीने की सजा सुनाते हुए 24 घंटे की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामला क्या है? यह मामला 30 जनवरी 2019 का है, जब समैला गांव के निवासी उमेश मिश्रा ने विधायक मिश्री लाल पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने चार्जशीट दायर की और मामला MP-MLA स्पेशल कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट का फैसला…
Read More