भगवान परशुराम जयंती पर छातापुर में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन और सांस्कृतिक समारोह का आयोजन

A grand Brahmin conference and cultural function was organized in Chhatapur on the occasion of Lord Parshuram Jayanti

सुपौल: 30 अप्रैल 2025 को भगवान परशुराम की पावन जयंती के अवसर पर छातापुर में एक भव्य ब्राह्मण सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन शाम 4:30 बजे से स्वर्गीय श्याम नारायण मिश्र निवास, एस.एन.पी. स्कूल के सामने, बलुआ बाज़ार, छातापुर में संपन्न होगा।

इस अवसर पर छातापुर सहित आस-पास के क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन भगवान परशुराम के आदर्शों और सिद्धांतों को स्मरण करने के साथ-साथ ब्राह्मण समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और आत्मगौरव को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

इस समारोह में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे लंबे समय से ब्राह्मण समाज के अधिकारों, गरिमा और संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

संजीव मिश्रा ने ब्राह्मण समाज के सभी लोगों को इस समारोह में सपरिवार शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने संदेश देते हुए कहा, “ब्राह्मणों का स्वाभिमान हमारी प्राथमिकता है। छातापुर से आत्मगौरव की नई चेतना जागेगी।” उन्होंने यह भी कहा, “जहाँ ब्राह्मण, वहाँ संजीव मिश्रा”—इस संकल्प को साकार करने के लिए यह आयोजन एक प्रेरणादायक कदम है।

ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों से अपील की गई है कि वे इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति से आयोजन को गौरवान्वित करें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment