लखीसराय में डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

A one-day training program for sector officers and sector police officers of Lakhisarai and Suryagarha assembly was organized under the chairmanship of DM Mithilesh Mishra in Lakhisarai for Bihar Assembly Election 2025.
  • एसपी अजय कुमार सहित जिले के कई अधिकारी गण रहे मौजूद
  • रिपोर्ट: सरफ़राज़ आलम

लखीसराय: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 के निमित्त लखीसराय विधानसभा एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गया।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के कुल 904 मतदान केदो के कल 100 सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी भाग लिए। लखीसराय विधानसभा के कल 468 मतदान केदो के कल 51 सेक्टर पदाधिकारी एवं सुविधा ग्रहण विधानसभा के कुल 436 मतदान केंद्र के 49 सेक्टर पदाधिकारी ने वीएम एवं क्रिटिकल बुथ, बुथ मैप, बुथ भ्रमण एवं ए एम एफ जांच से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आज के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी को बताया गया कि ऐसे मतदान केंद्र जहां 1200 मतदाता है उसकी कुल संख्या 904 हो गई है, इसकी जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाना। मतदाताओं को उनके बूथ की जानकारी देना, ताकि उनको मतदान के दिन मतदान करने में समस्या उत्पन्न न हो।

  • मिनिमम एश्योर्ड फैसिलिटी के अंतर्गत पेयजल, रैंप,बिजली इत्यादि की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
  • किसी भी मतदान केंद्र से 200 मीटर के अंदर किसी पॉलिटिकल पार्टी का कार्यालय ना हो यह सुनिश्चित करना।
  • MCC लागू होने के पश्चात अनाधिकृत रूप से कोई वाहन घूम रहा हो उसकी जांच करना।i
  • संपत्ति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत किसी भी सरकारी कार्यालय, भवन, इलेक्ट्रिक पोल, टेलीफोन पोल इत्यादि या प्राइवेट घर पर भी किसी भी पॉलीटिकल पार्टी का पोस्टर/बैनर ना हो यह सुनिश्चित करना।
  • प्रत्येक मतदान केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाते हुए मतदान सुनिश्चित करवाना।
  • मतदाता पर्ची का वितरण करवाना। रिजर्व vvpat/evm की व्यवस्था करना ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके।
  • मतदान के दिन जिला स्थित नियंत्रण कक्ष में वोटिंग का अद्यतन रिपोर्ट प्रत्येक 2 घंटे पर करना। मतदान के दिन सर्वप्रथम मॉक पोल के बाद ही वास्तविक पोल की शुरूआत करवाना।

A one-day training program for sector officers and sector police officers of Lakhisarai and Suryagarha assembly was organized under the chairmanship of DM Mithilesh Mishra in Lakhisarai for Bihar Assembly Election 2025.

इसके साथ ही विभिन्न ऐप जैसे सक्षम ऐप दिव्यांगजनों को सुविधा के लिए। C vigil ऐप मतदान से संबंधित जन शिकायत के लिए। Know your condidate ऐप अपने उम्मीदवार को जाने। इत्यादि ऐप के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को evm/vvpat की जानकारी दी गई ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसे उपयोग में लाया जा सके, evm/vvpat के प्रत्येक भाग से सबको भौतिक रूप से ऑन/ऑफ कर अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीतु शर्मा, अप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार,जिला पंचायती राज पदाधिकारी पम्मी रानी, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार जिला, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment