छपरा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पलटी, 4 की मौत, 6 घायल

Tragic Accident in Chapra: Speeding Pickup Overturns; 4 Dead, 6 Injured

छपरा: बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना छपरा-रिविलगंज मार्ग पर पीएन सिंह कॉलेज के पास हुई। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वैन में ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्य सवार थे। वे एक मांगलिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर लौट रहे थे। इसी दौरान न्याय बस्ती लोहा टोला के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन में कुल 10 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पिकअप वैन तेज रफ्तार में थी और उसी समय सामने से एक ट्रक भी आ रहा था। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

पुलिस ने बताया कि सभी मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी थे। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment