दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद सौरभ भारद्वाज ने शुरू किया ‘बेरोजगार नेताजी’ यूट्यूब चैनल

After losing the Delhi assembly elections, Saurabh Bhardwaj started the 'Unemployed Netaji' YouTube channel

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म हो चुका है और नतीजे सामने आ गए हैं। इन नतीजों के अनुसार, 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है, जिससे पार्टी में खुशी का माहौल है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं के लिए यह समय निराशाजनक है, क्योंकि वे अब राजनीति में बेरोजगार हो गए हैं। वे नेता जो कभी दिल्ली में सरकार चलाते थे, आज उनके पास कोई काम नहीं है। ऐसे ही एक नेता हैं आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज।

सौरभ भारद्वाज ने अपनी अप्रत्याशित हार और राजनीतिक बेरोजगारी के बाद अपनी भावनाओं को साझा करने के लिए ‘बेरोजगार नेताजी’ नाम से एक यूट्यूब चैनल शुरू किया है। उन्होंने एक्स (Twitter) के माध्यम से अपने नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में जानकारी दी और एक वीडियो पोस्ट किया।

सौरभ भारद्वाज ने खोजा आमदनी का नया तरीका
सौरभ भारद्वाज का यूट्यूब चैनल यह दर्शाता है कि क्रिएटिव लोग हमेशा अपनी राहें निकाल ही लेते हैं। अब नेता जी ने भी अपना नया आमदनी का रास्ता खोज लिया है और साथ ही जनता से जुड़े रहने का तरीका भी ढूंढ लिया है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम है- ‘बेरोजगार नेताजी’।

‘बेरोजगार नेताजी’ का पहला एपिसोड सामने आया
सौरभ भारद्वाज के यूट्यूब चैनल का पहला एपिसोड सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने 5 फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी हार को याद किया। चुनाव नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए गए थे, और उन्होंने ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, जहां वह बीजेपी की शिखा रॉय से हार गए थे। भारद्वाज ने कहा, “आठ फरवरी तक हार का विचार मेरे दिमाग में कभी नहीं आया था। हमारी सारी तैयारियां, मीडिया से बातचीत और सार्वजनिक कार्यक्रमों ने हमें निर्णायक जीत का भरोसा दिलाया था।”

(Source – IANS)

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment