सैफ अली खान पर हमले के बाद मुंबई में पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध, असली हमलावर का अभी तक नहीं चला पता

After the attack on Saif Ali Khan, the police caught the suspect in Mumbai, the real attacker is still not known

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान को हाल ही में हुए जानलेवा हमले के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गुरुवार तड़के अज्ञात हमलावर ने उनके घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया, जिसके बाद सैफ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सैफ की सर्जरी की गई और अब उनकी स्थिति स्थिर है।

पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध, लेकिन असली हमलावर का नहीं पता

इस मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एक संदिग्ध को पकड़ा और पूछताछ की, जो सैफ अली खान के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। हालांकि, पुलिस ने इस संदिग्ध को मुख्य आरोपी नहीं बताया। पुलिस ने एक बयान में कहा कि पूछताछ के लिए पकड़ा गया व्यक्ति सैफ अली खान पर हमले से संबंधित नहीं है और उसे अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है।

कौन है असली हमलावर?

अब सवाल यह उठ रहा है कि अगर पकड़ा गया संदिग्ध मुख्य आरोपी नहीं है, तो असली हमलावर कौन है? इस बीच, पुलिस ने बताया कि तड़के करीब 2:30 बजे सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर हमला करने वाला शख्स अब भी फरार है। सैफ को चाकू से कई बार घायल किया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

पकड़े गए संदिग्ध का नाम शाहिद

पुलिस ने पकड़े गए संदिग्ध की पहचान शाहिद के रूप में की है, जो मुंबई के गिरगांव इलाके के फॉकलैंड रोड से गिरफ्तार किया गया। शाहिद के खिलाफ पहले से ही घर में सेंधमारी के चार से पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें संदिग्ध को रात करीब 1:30 बजे सैफ अली खान के घर में घुसते हुए देखा गया। वीडियो में वह चेहरा ढके हुए और हाथ में बैग लिए हुए दिखाई दे रहा है।

सैफ की पत्नी करीना कपूर अस्पताल में उनके साथ

सैफ अली खान के इलाज के दौरान उनकी पत्नी करीना कपूर खान को लीलावती अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां वह अपने पति के इलाज के लिए मौजूद थीं।

मुंबई पुलिस अब हमलावर की तलाश में शहरभर में सर्च ऑपरेशन चला रही है, जबकि सैफ अली खान की हालत में सुधार हो रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment