अहमदाबाद: गुजरात एटीएस ने अलकायदा मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर चार आतंकियों को दबोचा, दिल्ली और नोएडा से भी गिरफ्तारियां

Ahmedabad: Gujarat ATS busted Al Qaeda module and arrested four terrorists, arrests were also made from Delhi and Noida

अहमदाबाद: गुजरात की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एटीएस ने आतंकवादी संगठन अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) के सक्रिय मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो गिरफ्तारियां गुजरात से, जबकि एक-एक गिरफ्तारी दिल्ली और नोएडा (उत्तर प्रदेश) से की गई है।

गिरफ्तार किए गए आतंकियों की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है। अहमदाबाद में चलाए गए इस बड़े आतंकवाद रोधी ऑपरेशन में एटीएस की टीम ने अलकायदा से जुड़े इन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान इस प्रकार है:

  • मोहम्मद फैक, पुत्र मोहम्मद रिजवान – निवासी फरासखाना, दिल्ली
  • मोहम्मद फरदीन, पुत्र मोहम्मद रईस – निवासी फतेहवाड़ी, अहमदाबाद
  • सेफुल्ला कुरेशी, पुत्र मोहम्मद रफीक – निवासी भोईवाडा, मोडासा
  • जीशान अली, पुत्र आसिफ अली – निवासी सेक्टर 63, नोएडा (उत्तर प्रदेश)

गुजरात एटीएस के अधिकारियों के अनुसार, इन आतंकियों के पास से कई संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सभी से गहन पूछताछ जारी है और इनके संपर्क व नेटवर्क की जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने बब्बर खालसा से जुड़े संदिग्ध को पकड़ा
इधर, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को भी आतंकवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाशदीप (उम्र 22 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आकाशदीप पर पंजाब के बटाला में हुए ग्रेनेड हमले में हमलावरों को लॉजिस्टिक सहायता देने का आरोप है। साथ ही, वह हथियारों की तस्करी में भी शामिल था। जांच में सामने आया है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से BKI के अन्य आतंकियों के संपर्क में था।

दोनों मामलों में जांच एजेंसियां आतंकियों के नेटवर्क, फंडिंग और संभावित साजिशों की गहराई से जांच कर रही हैं। आतंकवाद के खिलाफ चल रही इन कार्रवाइयों को देश की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment