दिल्ली CM रेखा गुप्ता के कार्यक्रम में फिर चूक, नारेबाजी करने वाला शख्स हिरासत में

Another lapse in Delhi CM Rekha Gupta's programme, person raising slogans arrested

नई दिल्ली: जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक बार फिर सुरक्षा चूक का सामना कर चुकी हैं। शुक्रवार को वह गांधीनगर के अशोक बाजार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, फिर भी एक शख्स मंच तक पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगा।

यह घटना उस वक्त हुई जब गांधीनगर से विधायक अरविंदर सिंह लवली मंच से संबोधन दे रहे थे और सीएम रेखा गुप्ता भी मंच पर मौजूद थीं। तभी अचानक एक व्यक्ति कार्यक्रम में घुसा और नारेबाजी करने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए शख्स की पहचान अजीत नगर, गांधी नगर निवासी प्रवीण शर्मा के रूप में हुई है। उसकी उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है और वह स्थानीय स्तर पर टीवी केबल का व्यवसाय करता है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने दावा किया है कि वह पिछले 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ा हुआ है।

इस घटना के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर उस वक्त जब पहले ही जनसुनवाई के दौरान उनके ऊपर हमला हो चुका है। फिलहाल पुलिस प्रवीण शर्मा से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment