बिहार विधानसभा बजट सत्र में औरंगजेब मामला गरमाया, जेडीयू विधायक ने पार्टी नेता के खिलाफ खोला मोर्चा

Aurangzeb issue heats up in Bihar assembly budget session, JDU MLA opens front against party leader

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस बार औरंगजेब का मुद्दा सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच, जेडीयू के विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहा कि ऐसे बयान देने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

दरअसल, मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने पर महाराष्ट्र विधानसभा के सपा विधायक अबू आजमी को मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया था। इस घटना के बाद बिहार में भी सियासी घमासान मच गया है। जेडीयू में भी इस बयान को लेकर मतभेद सामने आए हैं। जहां जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने औरंगजेब को बेहतरीन शासक बताया, वहीं अब उन्हीं की पार्टी के विधायक डॉ. संजीव ने औरंगजेब का महिमामंडन करने को गलत ठहराया।

परवत्ता विधायक डॉ. संजीव ने कहा, “औरंगजेब एक बेहद क्रूर शासक था। अगर आज के समय में औरंगजेब होता तो भारत सरकार उसे फांसी की सजा देती। वह हिंदू विरोधी था। जो भी व्यक्ति उस क्रूर शासक की तारीफ करता है, उसे पाकिस्तान, बांग्लादेश या गाजा पट्टी भेज देना चाहिए। हम उनका खुलकर विरोध करते हैं, क्योंकि उन्होंने हिंदुओं का कत्लेआम किया था। औरंगजेब के नाम पर जो भी शहर हैं, उन्हें बदल देना चाहिए।”

वहीं, भाजपा के विधायक हरि भूषण ठाकुर बेचौल ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक बड़ी मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पटना जिले के बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीश नगर कर देना चाहिए, क्योंकि यह नाम उचित नहीं लगता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment