बिहार विधानसभा बजट सत्र: विस अध्यक्ष और माले के विधायक के बीच मजाकिया लहजे में हुई बातचीत

Bihar Assembly Budget Session: A humorous conversation between the Speaker and the CPI(ML) MLA

पटना: बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज विधानसभा अध्यक्ष और माले के विधायक के बीच थोड़ी देर के लिए मजाकिया माहौल देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष ने मजाक करते हुए गंभीर मुद्दे “तीन तलाक” का जिक्र कर दिया, जिससे सदन में थोड़ी देर के लिए हंसी का माहौल बन गया।

दरअसल, आज के सत्र की शुरुआत प्रश्नकाल से हुई, जिसमें रसोईया के मानदेय को लेकर लेफ्ट के विधायक प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई, लेफ्ट के विधायक वेल में आकर खड़े हो गए, जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने उन्हें बार-बार अपने स्थान पर जाकर बैठने की हिदायत दी।

इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने माले के कद्दावर विधायक महबूब आलम से मजाक करते हुए कहा, “आपका नाम में एक पाई खिंच दी जाती तो आपका नाम महबूबा हो जाता, तो तीन तलाक मिल जाता। कितना झगड़ा करते हैं आप।” इस मजाकिया टिप्पणी ने पूरे सदन को हंसी में डाल दिया।

वहीं, प्रदर्शन कर रहे वाम दलों के विधायकों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगर उन्हें कोई परेशानी है, तो वे लिखकर दे सकते हैं, जिसे वे तुरंत दिखवा लेंगे। इसके बाद माले के विधायक अपने स्थान पर वापस बैठ गए।

सदन में पिछले कुछ दिनों से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली थी, खासकर बीपीएससी, आरक्षण, नौकरी और रोजगार जैसे मुद्दों पर। आज की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विधानसभाध्यक्ष ने कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की, और बताया कि इसके बाद वित्त मंत्री सम्राट चौधरी तृतीय अनुपूरक बजट पेश कर सकते हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment