बलरामपुर: धर्मांतरण गैंग चलाने वाले छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोज़र, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Balrampur: Bulldozer runs on the mansion of Changur Baba who runs a conversion gang, administration takes major action

बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर ज़िले में धर्मांतरण गैंग के सरगना छांगुर बाबा के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी अवैध कोठी पर बुलडोज़र चला दिया है। यह कोठी बलरामपुर की उतरौला कोतवाली क्षेत्र के मधपुर गांव में स्थित थी, जिसे अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बनाया गया था।

जानकारी के मुताबिक, छांगुर बाबा इसी कोठी में नवीन रोहरा और नीतू रोहरा के साथ रह रहा था और यहीं से वह अपने धर्मांतरण नेटवर्क का संचालन करता था। जमीन की गाटा संख्या 337/370 बताई गई है, जिस पर अतिक्रमण कर कोठी खड़ी की गई थी।

प्रशासन की ओर से पहले इस अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था और बेदखली का आदेश भी दिया गया था। जमीन की पैमाइश पूरी होने के बाद आज बुलडोज़र कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

बताया जा रहा है कि इससे पहले छांगुर बाबा के परिजनों ने विरोध करते हुए पैमाइश प्रक्रिया में बाधा पहुंचाई थी, लेकिन अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर ली गई। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर जब मामला धर्मांतरण जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा हो।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment