बेतिया: जेडीयू कार्यकर्ता सम्मेलन में शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों की बहाली और ट्रांसफर-पोस्टिंग पर दिया बड़ा बयान

Bettiah: At a JDU workers' conference, the Education Minister made a major statement regarding teacher recruitment and transfer-postings.

बिहार के बेतिया में आयोजित जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग और TRE-4 परीक्षा को लेकर अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहा है।

बेतिया शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस सम्मेलन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन शिक्षा मंत्री, वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सम्मेलन में जेडीयू के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, वहीं बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की। इस दौरान नेताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि TRE-4 की परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से 25 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी विषय में शिक्षकों की कमी न रहे, इसके लिए जिलों में आवश्यकतानुसार ट्रांसफर-पोस्टिंग की जाएगी।

इसके साथ ही शिक्षा मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के प्रत्येक जिले के हर प्रखंड में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले 15 से 20 दिनों में विद्यालयों का चयन कर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इन मॉडल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment