पटना: बिहार में नई NDA सरकार के मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा हो गया है। सबसे बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव यह है कि पिछले 20 वर्षों में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग अपने पास नहीं रखा। इस बार गृह विभाग की कमान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपी गई है। अब बिहार की कानून- व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्राट चौधरी के कंधों पर होगी।
प्रमुख विभागों का बंटवारा इस प्रकार है:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास:
- सामान्य प्रशासन विभाग
- मंत्रिमंडल सचिवालय
- निगरानी विभाग
- निर्वाचन विभाग
- सभी अनावंटित विभाग
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (BJP):
- गृह विभाग (पुलिस, कानून-व्यवस्था सहित)
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (BJP):
- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
- खान एवं भूतत्व विभाग
विजय कुमार चौधरी (JDU) – नीतीश के सबसे करीबी:
- जल संसाधन विभाग
- संसदीय कार्य विभाग
- सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
- भवन निर्माण विभाग
मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह बंटवारा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में इसे नीतीश कुमार का NDA सहयोगियों, खासकर BJP के प्रति बड़ा विश्वास भरा कदम माना जा रहा है। गृह विभाग का सम्राट चौधरी को मिलना यह भी दर्शाता है कि इस बार सत्ता की असली कमान उपमुख्यमंत्रियों के पास भी काफी हद तक रहेगी।
बिहार की जनता अब देखना चाहेगी कि नया गृह मंत्री सम्राट चौधरी अपराध और कानून-व्यवस्था पर कितनी तेजी से अंकुश लगा पाते हैं।