बिहार: तेजस्वी को कांग्रेस ने नकारा, 2025 में साफ हो जाएगा विपक्ष का सुफड़ा – नित्यानंद राय

Bihar: Congress has rejected Tejashwi, the opposition will be wiped out in 2025 – Nityanand Rai

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने आज विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव को कांग्रेस ने साफ तौर पर नकार दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री जनता तय करेगी, न कि कोई राजनीतिक दल।

विपक्ष को जनता पहले ही नकार चुकी है – नित्यानंद
मीडिया से बातचीत में नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जनता पहले ही कांग्रेस, राजद और वामपंथी दलों को खारिज कर चुकी है, और अब 2025 के विधानसभा चुनाव में इनका पूरी तरह सुफड़ा साफ हो जाएगा।

उन्होंने तेजस्वी यादव पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें “परिवारवादी, भ्रष्टाचारी और सत्ता का लोभी” बताया। उन्होंने कहा,
“तेजस्वी यादव बार-बार कांग्रेस से अपमानित होने के बावजूद सत्ता की लालसा में कांग्रेस की गोद में बैठे हैं और उसका भजन गा रहे हैं। उन्होंने अपना मान-सम्मान खो दिया है।”

बिहार विकास चाहता है, नीतीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार
नित्यानंद राय ने दावा किया कि बिहार अब विकास चाहता है और राज्य की जनता को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 में बिहार में एनडीए की सरकार ही बनेगी।

भारत विभाजन पर कांग्रेस को घेरा
भारत विभाजन का मुद्दा उठाते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि “देश का बंटवारा नेहरू की ज़िद और जिन्ना की कट्टर सोच की वजह से हुआ। महात्मा गांधी कभी देश का बंटवारा नहीं चाहते थे। विभाजन तुष्टिकरण, धार्मिक भेदभाव और वोटबैंक की राजनीति का परिणाम था।”

उन्होंने आरोप लगाया कि विभाजन के बाद पाकिस्तान में हिंदुओं और सिखों का नरसंहार, माँ-बहनों की अस्मिता से खिलवाड़ और जबरन पलायन हुआ, फिर भी कांग्रेस आज कहती है कि “विभाजन को भूल जाइए।”

तिरंगा यात्रा और देश की एकता पर बयान
तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “हम भारत के विभाजन की पीड़ा को याद कर रहे हैं। अगर आज कोई देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालेगा, तो देश उसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।”

उन्होंने कांग्रेस और राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा, “ये पार्टियां सत्ता की खातिर देश की आत्मा तक को बेच सकती हैं।”

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment