बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता के बेटे ने सरकारी आवास में की खुदकुशी, शव बरामद- जांच में जुटी पुलिस

Bihar Congress Legislature Party leader's son commits suicide in government residence, body recovered- police engaged in investigation

पटना: बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने उसका शव शकील अहमद खान के पटना स्थित सरकारी आवास के एक कमरे से बरामद किया है. आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे आयान जाहिद खान ने एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

‘कमरे में झांका तो उड़ गए होश’
बताया जा रहा है कि वह रविवार की रात खाना खाकर एक कमरे में सोया था. सुबह जब वह नहीं उठा, तब लोगों ने उसके कमरे में झांका और देखते ही होश उड़ गये. उसका शव फंदे से लटकता शव मिला. आयान जाहिद खान कांग्रेस के नेता शकील अहमद खान के इकलौते पुत्र थे. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है. शकील अहमद खान कटिहार जिले के कदवा विधानसभा सीट से विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल के नेता हैं. शकील अहमद खान बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं.

पुलिस ने शुरू कर दी जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पटना सचिवालय थाना पुलिस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. एफएसएल की टीम को बुलाया गया है.

पप्पू यादव ने जताया शोक
इधर, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखकर कहा है, ‘एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं. बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे मित्र डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया. मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है. लेकिन एक पिता-माता के लिए ढांढस के कोई शब्द नहीं है मेरे पास.’

(इनपुट: एजेंसी)

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment