दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर सख्त नियम

Tight security arrangements for Delhi assembly elections, strict rules at polling stations

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली पुलिस ने चुनाव के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े कदम उठाए हैं और जगह-जगह सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। पुलिस ने मतदान केंद्रों पर किसी भी तरह की ‘रील’ बनाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था जोन-2) मधुप तिवारी ने कहा कि इस नियम का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मतदान केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह संदेश हर मतदान केंद्र पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह नियम चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने और व्यवधानों को रोकने के लिए लागू किया गया है। पुलिस ने मतदाताओं से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी अव्यवस्था या सुरक्षा में खलल डालने वाली गतिविधियों से दूर रहें।

5 फरवरी को वोटिंग, 8 को रिजल्ट दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा और चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। इस दौरान पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई मतदान केंद्र के अंदर की तस्वीरें या वीडियो पोस्ट न करे।

दिल्ली में 5 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश दिल्ली सरकार ने विधानसभा चुनाव के दिन 5 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश सभी सरकारी और निजी क्षेत्र के कार्यालयों पर लागू होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह अवकाश लागू किया गया है।

150 कंपनियों और 30,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्धसैनिक बलों की 150 कंपनियां और 30,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 3,000 मतदान केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है, जहां अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा। विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और शांति बनाए रखने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) भी सक्रिय रहेंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment