राष्ट्रपति भवन में पहली बार गूंजेगी शहनाई! जानिए कौन हैं पूनम गुप्ता, जिनकी होने जा रही शादी

Shehnai will resonate for the first time in Rashtrapati Bhavan! Know who is Poonam Gupta, who is going to get married

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में 12 फरवरी, 2025 को पहली बार शहनाई गूंजेगी। यह विवाह समारोह राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा, और यह पहला मौका होगा जब राष्ट्रपति भवन में किसी की शादी हो रही है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की असिस्टेंट कमांडेंट पूनम गुप्ता
पूनम गुप्ता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की असिस्टेंट कमांडेंट हैं, और वह राष्ट्रपति भवन में शादी करने वाली पहली व्यक्ति बनेंगी। राष्ट्रपति भवन में PSO (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के तौर पर कार्यरत पूनम ने 74वें गणतंत्र दिवस परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व किया था, जो उनके समर्पण और अनुशासन को दर्शाता है।

राष्ट्रपति से मिली मंजूरी
रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूनम के समर्पण और सेवा को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति भवन में विवाह करने की अनुमति दी। पूनम की शादी के लिए राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति मुर्मू को पूनम का आचरण और व्यवहार बहुत प्रभावित किया है।

पूनम गुप्ता की शादी
पूनम गुप्ता की शादी जम्मू-कश्मीर में पदस्थ CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट अवनीश कुमार से होगी। यह शादी एक ऐतिहासिक मौका बनेगा, क्योंकि पहली बार किसी दूल्हा-दुल्हन को राष्ट्रपति भवन में सात फेरे लेने का अवसर मिलेगा।

शिक्षा और करियर
पूनम गुप्ता गणित में ग्रेजुएट और अंग्रेजी साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय श्योपुर से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। पूनम ने जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से बीएड भी किया है। UPSC सीएपीएफ परीक्षा 2018 में 81वीं रैंक लाकर उन्होंने CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सफलता हासिल की।

यह विवाह न केवल पूनम और अवनीश के लिए, बल्कि राष्ट्रपति भवन के इतिहास में एक अनोखा और यादगार अवसर साबित होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment