बिहार: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, एसएसपी आवास के पास वारदात से सनसनी

Bihar: Industrialist Gopal Khemka shot dead in Patna, incident near SSP residence creates sensation

बिहार: राजधानी पटना में शुक्रवार देर रात एक बड़ी वारदात ने शहर को दहला दिया। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में नामी उद्योगपति और मगध हॉस्पिटल के मालिक गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात एसएसपी और डीएम आवास से महज कुछ कदमों की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

गोपाल खेमका भाजपा विचारधारा से जुड़े माने जाते थे। इस घटना ने छह साल पुरानी उस दुखद याद को भी ताजा कर दिया, जब उनके बेटे गुंजन खेमका की वैशाली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी तो हुई थी, लेकिन उसकी भी हत्या हो जाने से केस ठंडे बस्ते में चला गया।

अब गोपाल खेमका की हत्या से व्यापारियों और आम जनता में गहरा आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में तनाव का माहौल है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment