नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां, जिन्होंने कभी 10 लाख रुपये प्रति माह गुजारा भत्ता मांगा था, अब एक अलग ही भावनात्मक मूड में नजर आई हैं। हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने पति के प्रति प्यार का इज़हार करते हुए उनके साथ बीते रिश्ते की खटास और कानूनी लड़ाई के दर्द को भी बयां किया।
हसीन ने लिखा,
“आई लव यू सो मच जानू। क्या तुम्हें मेरी जैसी बीवी मिलेगी, जो इतनी शिद्दत से रिश्ता निभाए? डोंट वरी माय लव, मरते दम तक हम एक मज़बूत रिश्ता निभाएंगे इंशा अल्लाह, बस डिसाइड आपको करना है कि वो रिश्ता कैसा होगा।”
उन्होंने आगे लिखा कि पिछले सात सालों से जारी कानूनी लड़ाई से किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ। उन्होंने शमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि उन्होंने पैसों को “हरामखोरों और वेश्याओं” पर खर्च किया, जबकि वही पैसा अगर बेटी की शिक्षा और परिवार की भलाई में लगाया होता, तो हालात बेहतर होते।
हसीन ने आरोप लगाया कि शमी ने उन्हें बदनाम करने, परेशान करने और नुकसान पहुंचाने के लिए “क्रिमिनल्स” का सहारा लिया, लेकिन वह आज भी हिम्मत, सब्र और अल्लाह के भरोसे के साथ अपने हक की लड़ाई लड़ रही हैं।
उन्होंने लिखा,
“आप पूरी दुनिया के क्रिमिनल्स का साथ ले लो, फिर भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे — क्योंकि मेरा साथ सुप्रीम पावर अल्लाह का है।”
हसीन जहां ने शमी को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग उन्हें आज समर्थन दे रहे हैं, वही लोग उनके बुरे वक़्त में मुंह मोड़ लेंगे। उन्होंने समाज और कानून के बीच फर्क बताते हुए कहा कि वह अब कानून का सहारा लेकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगी।
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है और एक बार फिर शमी-हसीन विवाद सुर्खियों में है।