भाजपा नेता व अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन

BJP leader and former Arwal MLA Chittaranjan Kumar passed away

भाजपा नेता और अरवल के पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। चितरंजन कुमार के निधन की खबर से भाजपा में शोक की लहर फैल गई है। वे 2010 से 2015 तक अरवल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे।

चितरंजन कुमार पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें लिवर से संबंधित बीमारी थी और उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें एयर एम्बुलेंस से हैदराबाद ले जाया गया था। बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे उनका निधन हुआ। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पटना लाया जाएगा।

बिहार सरकार के मंत्री मंगल पांडेय ने व्यक्त की संवेदना
बिहार सरकार के स्वास्थ्य और विधि मंत्री मंगल पांडेय ने चितरंजन कुमार के असामयिक निधन पर संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “यह दुखद समाचार सुनकर मन अत्यंत व्यथित है। वे एक कुशल राजनेता और जनप्रिय नेता थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

चितरंजन कुमार का निधन भाजपा और अरवल क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment