बीपीआरओ ने ग्राम कचहरी के कर्मियों के साथ की बैठक,दिए कई निर्देश

BPRO held a meeting with the employees of the Gram Kachhari and gave several instructions

सुगौली,पू.च:–प्रखंड के ग्राम कचहरी के सरपंच,न्याय मित्र और कचहरी सचिवों की बैठक सोमवार को प्रखंड के सभागार में हुई।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नाजीश परवीन ने की। यह बैठक विभागीय स्तर पर पूर्व से निर्धारित थी। बैठक में बीपीआरओ ने ग्राम कचहरी के उपस्थित सदस्यों को बताया कि ग्राम कचहरी सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को दो दिन नियमित रूप से चलाना है। जिसमें न्याय मित्र को निश्चित रूप से उपस्थित होना है।साथ हीं कचहरी सचिव सभी कार्य दिवस में उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने कचहरी सचिवों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कार्य दिवस पर ग्राम कचहरी में उपस्थित रहना है। फरियादियों का आवेदन लेना, उनको नोटिस करना और सुनवाई करने के साथ केस फाइनल कर उसका रिपोर्ट विभाग के पोर्टल पर अपने पंचायत के कोड में अपलोड करना है। इसके लिए कार्यपालक सहायक सहायता करेंगे। उन्होंने सरपंच,न्याय मित्र और सचिव को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि हर हाल में नियमित रूप से कचहरी चलाना है और जहां कचहरी भवन नहीं है वहां किराए के मकान में ग्राम कचहरी चलाना है। जिसके लिए विभाग से किराया दिया जायेगा। साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में जल्द हीं पंचायत सरकार भवन का निर्माण करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम कचहरी संचालन का फोटो नियमित रूप से कार्यालय के पोर्टल पर डालना है।और किसी तरह की समस्या आने पर कार्यपालक सहायक या बीपीआरओ कार्यालय से सहयोग लेना है। बैठक में उपस्थित नहीं हुए न्याय मित्र और सचिवों से विभागीय स्पष्टीकरण पूछे जाने की बात बताई गई।

बैठक में कार्यपालक सहायक संदीप कुमार,सरपंच ओमप्रकाश सिंह,राजेन्द्र प्रसाद,नईम खां और न्याय मित्र अरविंद कुमार,नीरज कुमार,रंजू कुमारी,शीला सिंन्हा,शम्भू शरण प्रसाद,संजय कुमार, कचहरी सचिव कुमारी खुशबू, पुष्पेंद्र कुमार,गोविंद कुमार,मनोज कुमार,अरविंद कुमार सहित अन्य सरपंच,न्यायमित्र और कचहरी सचिव उपस्थित रहे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment